inspectionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : दीपावली से पहले परिवहन विभाग सख्त, डीडीहाट में बस सीज

दीपावली पर्व को देखते हुए परिवहन विभाग ने जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। एआरटीओ प्रवर्तन शिवांश कांडपाल के नेतृत्व में डीडीहाट क्षेत्र में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एक बस को सीज किया गया।

 

विभाग ने बताया कि बीते माह जिले में 612 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 14 वाहन सीज किए गए। एआरटीओ प्रवर्तन शिवांश कांडपाल ने बताया कि दीपावली के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान वाहनों के फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, चालक लाइसेंस और निर्धारित यात्री क्षमता समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान और सीज की कार्रवाई की जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि ओवरलोडिंग, तेज गति, बिना वैध दस्तावेज वाहन संचालन, बिना लाइसेंस वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती जारी रहेगी। दीपावली के दौरान अभियान को और प्रभावी किया जाएगा। एआरटीओ ने वाहन चालकों से शराब पीकर वाहन न चलाने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने

 

तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की अपील की। उन्होंने वाहन स्वामियों से यात्रा से पहले ब्रेक, टायर, लाइट और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच करने तथा सभी वैध दस्तावेज साथ रखने को कहा। साथ ही अभिभावकों से नाबालिग बच्चों को वाहन न देने की अपील की गई।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते