पिथौरागढ़ : वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, भारी वाहनों के लिए तय किया गया वैकल्पिक मार्ग
दीप पर्व के दृष्टिगत यातायात डायवर्जन प्लान

धनतेरस और दीपावली पर्व के दौरान नगर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुविधा के लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। इसके तहत विजडम तिराहे से नगर की ओर सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक भारी और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
पुलिस के अनुसार सिमलगैर बाजार में दोपहिया और चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी। वाहन चालकों को अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े करने होंगे। इसके लिए रामलीला मैदान को भी पार्किंग के रूप में उपलब्ध कराया गया है। पटाखा बाजार आने वाले दोपहिया वाहन उपलब्धता के आधार पर देव सिंह मैदान में और चौपहिया वाहन देव सिंह पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
वहीं, धारचूला और मुनस्यारी की ओर जाने वाले भारी वाहन विजडम तिराहा-टनकपुर तिराहा-एपीएस मार्ग से अपने गंतव्य तक जाएंगे।पुलिस ने वाहन चालकों और नगरवासियों से यातायात प्लान का पालन करने, निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







