PithoragarhSocialUttarakhand News

पिथौरागढ़ : दीपावली से पहले सार्वजनिक स्थलों की सफाई का दिया संदेश, एपीएस स्कूल के समीप चलाया अभियान

जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई के निर्देश पर आयोजित अभियान

स्वच्छ पिथौरागढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए जिला प्रशासन और आईटीबीपी के जवानों ने एपीएस स्कूल के समीप विशेष सफाई अभियान चलाया। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई के निर्देश पर आयोजित अभियान में अधिकारियों, जवानों और अन्य कार्मिकों ने क्षेत्र की सफाई कर कूड़ा-कचरा एकत्रित किया।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वच्छ एवं सुंदर उत्तराखंड के संकल्प के तहत चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। जिलाधिकारी ने अभियान की परिकल्पना दीपावली से पहले घरों में की जाने वाली साफ-सफाई की भावना से प्रेरित होकर की। उन्होंने संदेश दिया कि जिस तरह लोग त्योहार से पहले अपने घरों को स्वच्छ बनाते हैं, उसी तरह आसपास के सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और पर्यावरण को साफ रखना भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की कि स्वच्छता को केवल विशेष अवसरों तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालें और स्वच्छ पिथौरागढ़ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस दौरान उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, तहसीलदार विजय गोस्वामी, सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायशी सहित आईटीबीपी और एसएसबी के जवान मौजूद रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते