पिथौरागढ़ : भाषण प्रतियोगिता में राहुल पांडेय ने मारी बाजी
रोहित बिष्ट दूसरे और केदार सिंह रहे तीसरे स्थान पर

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शनिवार को बिण में ‘युवा अनप्लग्ड’ कार्यक्रम के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में युवाओं ने अपने विचारों और वक्तृत्व कौशल का प्रदर्शन किया। जिसमें राहुल पांडेय ने प्रथम, रोहित बिष्ट ने द्वितीय और केदार सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक लोहिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के डीडीहाट विधानसभा प्रभारी कोमल मेहता मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि गिरीश पाठक, संदीप जोशी, कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री सानिध्य जोशी, सह-संयोजक कुंदन बिष्ट, अभिनव धामी और सुशीलेश खत्री सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







