PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : नैनीपातल में कूड़ा निस्तारण प्लांट शुरू, गीले कूड़े से बनेगी खाद और सूखे से होगी आय

एक वर्ष में पिथौरागढ़ को कूड़ा मुक्त बनाने का लक्ष्य

शहर को कूड़ा मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम ने नैनीपातल ट्रेंचिंग ग्राउंड में स्थापित लीगेसी वेस्ट प्लांट में कूड़ा निस्तारण का कार्य शुरू कर दिया है। महापौर कल्पना देवलाल ने नगर आयुक्त डॉ. दीपक सैनी और पार्षदों की मौजूदगी में प्लांट का शुभारंभ किया। इसके नियमित संचालन से शहर में वर्षों से बनी कूड़े की समस्या के समाधान की उम्मीद है।

 

महापौर ने निर्माणाधीन मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य पूरा करने और प्रतिदिन कूड़ा निस्तारण की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम नेएक वर्ष में पिथौरागढ़ को कूड़ा मुक्त बनाने का लक्ष्य  रखा है।

 

नगर आयुक्त डॉ. दीपक सैनी ने बताया कि नगर निगम के 40 वार्डों से प्रतिदिन करीब 28 से 30 टन कूड़ा एकत्र होता है। प्लांट में गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग किया जाएगा। गीले कूड़े से जैविक खाद तैयार होगी, जबकि सूखे कूड़े को छांटकर बेचा जाएगा। इससे नगर निगम को आय भी होगी और कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण संभव हो सकेगा।

 

इस दौरान सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी, जिला पंचायत सदस्य राकेश चंद, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील चंद, ग्राम प्रधान पूजा कापड़ी, पार्षद दिनेश कापड़ी, मोहित चौंसाली, डेरिक वार्टन, सहायक अभियंता उमेश अवस्थी, अभियंता नंदा बल्लभ पांडेय, राकेश देवलाल, संजय गड़िया और सफाई निरीक्षक शारिक अंसारी सहित नगर निगम के कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते