PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : विज्ञान महोत्सव में 100 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

विण में आयोजित प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर वर्ग के विजेताओं को किया सम्मानित

सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शनिवार को बीआरसी बिण स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के 100 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग कर अपने मॉडल प्रस्तुत किए।

 

महोत्सव का शुभारंभ संयोजक प्रधानाचार्य सुनील कुमार उप्रेती और पूर्व बीआरसी समन्वयक नवल पंत ने दीप प्रज्वलित कर किया। सहायक अध्यापक मुकेश उपाध्याय ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। अतिथियों ने बाल वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन करते हुए उनसे संवाद भी किया। विज्ञान प्रदर्शनी के सीनियर वर्ग में गौरव जोशी, आसमी, अनुष्का रावत, आदित्य कार्की, हेमा ज्याला, मोहम्मद नादिर और कृतिका बेलाल के मॉडल प्रथम रहे।

 

नैतिक कुमार, सिमरन, धीरज नेगी, सोनाक्षी, ललित सिंह, नंदिनी और अवंतिका के मॉडल द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में निहारिका सौन, आस्तिक ऐरी, आसरीन, मोहम्मद जैद और आदित्य कोहली के मॉडल प्रथम तथा पूर्वी चंद, हरीश रावत, रचना और स्वयं के मॉडल द्वितीय रहे। प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति कुमार पांडे ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

 

प्रतियोगिता में नीरज जोशी, मनोज कुमार पांडे, दीपा खाती, दीक्षा पाठक, रितेश तिवारी, दिनेश भट्ट, राजेंद्र पांडे, राजकिशोर पुजारा, हेमलता महर, अस्मिता रजवार, मीना बनकोटी, निकांक्षा चंद, नजमा, रमा खर्कवाल, अनीता पाल और राजेंद्र राम ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते