PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : मैराथन में 1600 से अधिक प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग

अव्वल स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा रविवार को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश देने के लिए मैराथन दौड़ आयोजित की गई, जिसमें बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित करीब 1600 से 1700 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मैराथन का शुभारंभ मेयर कल्पना देवलाल ने हरी झंडी दिखाकर किया।

 

आयु के अनुसार आयोजित प्रतियोगिता में 16 से 45 वर्ष पुरुष वर्ग में जगशीर प्रथम, मयूर कोकाटे द्वितीय और नीरज यादव तृतीय स्थान पर रहे। इसी आयु वर्ग के महिला वर्ग में दीपिका सामंत ने पहला, मोनिका जोशी ने दूसरा और हिमानी मेहता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 बालिका वर्ग में अमृता सौन प्रथम, अंजू वर्निया द्वितीय और कनिका बिष्ट तृतीय रहीं। अंडर-16 बालक वर्ग में लोकेश प्रथम, मयंक कुमार द्वितीय और संजय तृतीय स्थान पर रहे। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मोहन पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

प्रतियोगिता में 16 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं और 45 वर्ष से अधिक आयु के महिला-पुरुषों के लिए पांच किलोमीटर, जबकि 16 से 45 वर्ष तक के प्रतिभागियों के लिए 12.5 किलोमीटर की दौड़ निर्धारित की गई थी। इस दौरान मेयर देवलाल ने प्रतिभागियों और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी आशीष भटगाई, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी, व्यापार मंडल, सेवानिवृत्त सैनिक संगठन के सदस्य और विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद थे। मैराथन के आयोजन में प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी, निरीक्षक सतीश शर्मा, एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला, थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडेय, उपनिरीक्षक ऊषा देव, एएसआई चन्द्रशेखर, मनोज कार्की और यातायात अपर उपनिरीक्षक गोविन्द कोश्यारी सहित पुलिस टीम ने सहयोग किया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते