PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़: डा. आयुष के कुलसचिव बनने पर सीमांत में खुशी की लहर

लोगों ने दी शुभकामनाएं

सीमंात जनपद निवासी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी के पुत्र डॉ. आयुष जोशी ने वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून के कुलसचिव पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शासन ने उन्हें एक वर्ष अथवा नियमित नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, प्रतिनियुक्ति पर इस पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उत्तराखंड शासन की ओर से तीन नवंबर को जारी शासनादेश के अनुपालन में डॉ. जोशी की नियुक्ति की गई है।

 

वह इससे पहले राजकीय महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, देहरादून में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उन्हें शिक्षण, अनुसंधान और अकादमिक गतिविधियों का करीब सात वर्ष का अनुभव है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) उत्तराखंड से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) रुड़की में भी शोध कार्य किया है।

 

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.डॉ. तृप्ता ठाकुर ने डॉ. जोशी का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. जोशी अपने शैक्षणिक और शोध अनुभव के साथ प्रशासनिक दक्षता का उपयोग करते हुए विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को और सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। डा. जोशी के कुलसचिव पद का कार्यभार ग्रहण करने पर सीमांतवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते