AccidentBageshwarUttarakhand News

साइकिल तो झाड़ी में अटक गई, युवक गिरा खाई में, तोड़ा दम

पोस्टमैन के पद पर था कार्यरत मृतक युवक

एक युवक की साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चली गई, हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि साइकिल झाड़ी में अटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ व फायर रेस्क्यू टीम द्वारा मशक्कतों के बाद खाई में उतकर शव को सड़क तक पहुंचाया गया।

 

ad

बागेश्वर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस सामा चौकी को खडलेख और शामा के बीच सड़क से नीचे एक साइकिल झाड़ी में अटकी होने व साइकिल सवार सड़क से नीचे खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर सूचना पर एसडीआरएफ, फायर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया तो सड़क से नीचे गहरी खाई में एक व्यक्ति गिरा मिला, जिसकी मौत हो चुकी थी।

 

टीम द्वारा मशक्कतों के बाद गहरी खाई से स्टेªचर की मदद से शव को सड़क तक पहुंचाया गया। मृतक की पहचान यश शर्मा पुत्र नरेश शर्मा, निवासी पानीपत हरियाणा, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक पोस्ट ऑफिस भनार में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत था। बताया कि हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने पर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते