CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : मानसिक रूप से परेशान महिला ने थाने में दी तहरीर, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अश्लील मैसेज भेजने का मामला, गिरोह का भंडाफोड़

अज्ञात द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में एक महिला द्वारा थाने में दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पूर्व में ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों को चिन्हित कर पुलिस की विधिसम्मत कार्रवाई जारी थी। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी फर्जी सिम के माध्यम से महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजा करते थे ।

 

ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 26 अप्रैल को डीडीहाट निवासी एक महिला द्वारा कोतवाली डीडीहाट में तहरीर देते हुए बताया कि किसी अज्ञात द्वारा उसे अश्लील संदेश भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। तहरीर के आधार पर धारा 67(A) IT एक्ट व धारा 78 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेश पर सीओ ऑपरेशन गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जौलजीबी संजीव कुमार को विवेचना सौंपी गई। जानकारी जुटाने व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी हरीश सिंह, निवासी बागेश्वर, हाल निवासी डीडीहाट को गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस की जांच के दौरान प्रकाश में आया कि हरीश सिंह को अश्लील संदेश भेजने हेतु फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराए जाते थे। इन सिमों के पीछे चार स्थानीय युवकों की संलिप्तता उजागर हुई, जिसमें चन्दन सिंह खोलिया, निवासी मल्लाढूंगा, नवीन चन्द्र देऊपा, निवासी चौबाटी बिचकोट, अमित कुमार, निवासी डीडीहाट व निलेश जोशी, निवासी चामली, द्वारा लोगों की आईडी पर दो-दो सिम ली जाती थीं, जिनमें से एक सिम उनके संज्ञान के बिना छिपाकर हरीश सिंह को बेची जाती थी।

 

उन्हीं सिमों से महिलाओं को अश्लील संदेश भेजे जाते थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियोग में धारा 61(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गयी है। चारों सहयोगियों को विधिक नोटिस प्रदान कर कानून के शिकंजे में ले लिया गया। पुलिस ने आम जनता से अपनी आईडी पर सिम लेने या देने से पूर्व पूर्ण सतर्कता बरतने की अपील की है।

 

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते