CrimeDehradunUttarakhand News

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी में दो सगी बहनें गिरफ्तार

आरोपिताओं के कब्जे से 730 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद

मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में लिप्त आरापियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने को लेकर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। जिसके तहत पुलिस ने दो आरोपित तस्कर महिलाओं को चरस के साथ गिरफ्तार किया है, जो रिश्ते में सगी बहनें बताई जा रही हैं।

 

ad

देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी देहरादून के निर्देशन में थाना रायपुर टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत नशा करने वालों की काउसलिगं की गयी तो जानकारी मिली कि कुछ नशा तस्करों द्वारा बेहट सहारनपुर से भारी मात्रा में अवैध चरस देहरादून में सप्लाई की जा रही है।

 

सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्धारा जानकारी जुटाते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सोमनाथ नगर क्षेत्र से 02 महिला नशा तस्करों शबाना, निवासी ग्राम जसमोर, जिला सहारनपुर, यूपी उम्र. 28 वर्ष व राजीदा, निवासी ग्राम जसमोर, जिला सहारनपुर, यूपी, उम्र. 35 वर्ष को कुल 730 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनके विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 08/20/29 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

पुलिस की पूछताछ में आरोपितों द्वारा बताया गया कि वह दोनों सगी बहने हैं व पिछले कुछ समय से चरस बेचने के काम में लिप्त है, उनके द्वारा बेहट सहारनपुर क्षेत्रों से चरस एकत्रित कर ऊँचे दामो में देहरादून में सप्लाई की जाती है। उनके द्वारा स्वयं उक्त चरस को एकत्रित कर अलग- अलग स्थानों पर सप्लाई किया जाता था, क्योंकि महिला होने के कारण कोई उन पर आसानी से संदेह नहीं करता था।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपिताओं से पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के नाम भी प्रकाश में आए हैं, जिसके संबंध में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजीव कुमार धारीवाल, चौकी प्रभारी मयूर विहार, उप निरीक्षक रजनी चमोली, कांस्टेबल हिमांशु कुमार व महिला कांस्टेबल शोभा सेमवाल शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते