पिथौरागढ़ : दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, दर्जनों के खिलाफ कार्रवाई
पुलिस का अभियान लगातार जारी

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान जारी है।

सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व केएस रावत के पर्यवेक्षण में चले अभियान के तहत एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल छत्तर सिंह, कांस्टेबल हेमन्त पटवाल, होमगार्ड भुवन राम, चालक होमगार्ड पूरन सिंह द्वारा गश्त के दौरान चन्द्रभागा पुलिया के पास स्थित एक दुकान से अवैध शराब बेचते हुए राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियोग पंजीकृत किया गया।
थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक भुवन गहतोड़ी, हेड कांस्टेबल मोहन सिंह, कांस्टेबल चालक नरेन्द्र मेहता द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान बना बैण्ड के पास एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में मौजूद जूट के बोरे से 13 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जिसपर आरोपी राजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर धारा 60ध्/72 आबकारी अधिनियम के तहत थाना बेरीनाग में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज किया गया।
जितेन्द्र वर्मा द्वारा सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा कर उत्पात मचाए जाने की सूचना पर एसएचओ धारचूला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक विशन सिंह व टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के निर्देशन में अपर उप निरीक्षक वेद प्रकाश द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान रवि मेहता को शराब पीकर वाहन चलाते हुए गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।
जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत चलाए गए इस सघन चेकिंग अभियान में कुल 154 व्यक्तियों के विरुद्ध ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं अन्य विधिक प्रावधानों के अंतर्गत चालान/विधिक कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







