CrimePithoragarhUttarakhand News
पिथौरागढ़ : गाली-गलौच कर आमजन में भय एवं अशांति फैलाने पर कार्रवाई
पुलिस का अभियान जारी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में शांति एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है,

जिसके तहत लाल सिंह निवासी क्वीतड़ द्वारा चौकी वड्डा क्षेत्र में गाली-गलौच कर आमजन में भय एवं अशांति फैलाई जाने की सूचना पर पुलिस कर्मियों द्वारा मौके पर पहुंचकर उसे शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार उत्तेजित होकर हिंसक व्यवहार पर उतारू हो गया, जिसपर थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय द्वारा तत्परता दिखाते हुए व्यक्ति को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







