ChampawatPoliceUttarakhand News

हड़कंप : बमुश्किल पाया आग पर काबू, घर व गैस सिलेंडर में लगी आग

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला

एक घर व गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से लगी आग पर बमुश्किल काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

 

ad

चंपावत जनपद के कठौल गांव में आज स्थानीय निवासी हिम्मत सिंह के मकान और गैस सिलेंडर में आग लग गई। सूचना मिलते ही चौकी चल्थी पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चौकी इंचार्ज निर्मल सिंह लटवाल के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया और जलते हुए गैस सिलेंडर को सुरक्षित स्थान में ले जाकर, आग को फैलने से बचा लिया।

 

चौकी इंचार्ज द्वारा बताया गया कि अाग की घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। आग पर काबू पाने वाली पुलिस टीम हेड कांस्टेबल विकार अहमद व मोहन मर्तोलिया तथा स्थानीय निवासी गुरमीत सिंह व प्रेम सिंह शामिल थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते