पुरानी रंजिश : मारपीट कर युवक को नीचे फेंकने वाले दो आरोपी दबोचे
गंभीर रूप से घायल के पिता ने दी तहरीर

पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ मारपीट कर उसे नीचे फेंकने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपियों पर पूर्व में भी मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

बीते 26 जुलाई को रानी चौहान खुद के बेटे के साथ मारपीट कर फ्लाइओवर से नीचे फेंक कर गंभीर रूप से घायल करने के संबंध में आरोपी सत्यम जाट निवासी पीठ पुलिया जगजीतपुर व नोमान निवासी कस्साबान ज्वालापुर हरिद्वार के विरुद्ध पुलिस को तहरीर सौंपी, जिसके आधार पर धारा 109(1) बीएनएस में अभियोग दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश जारी करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर मुखबिर तन्त्र सक्रिय कर जानकारी जुटाते हुए मुकदमें के वांछित आरोपियों को ओम पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सत्यम सिंह, हरिद्वार उम्र 18 वर्ष व नोमान कुरैशी, हरिद्वार उम्र 19 वर्ष शामिल हैं। पुलिस टीम में रितेश शाह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार, निरीक्षक विरेन्द्र चन्द रमोला, उप निरीक्षक सतेन्द्र भण्डारी, कांस्टेबल विकास गैरोला, हरीश रतुडी व खुशीराम तोमर शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







