CrimeDehradunUttarakhand News

ताबड़तोड़ कार्यवाही : 03 आरोपी तस्कर गिरफ्तार

कब्जे से अवैध चरस, स्मैक तथा गांजा बरामद

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपितों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है।

 

ad

एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चले अभियान के तहत पुलिस टीमों ने अलग- अलग स्थानों से 03 आरोपियों को अवैध चरस, स्मैक व गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के तहत थाना रायपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गुरूद्वारा रायपुर के पास से एक आरोपी मुकेश साहनी, 33 वर्ष, देहरादून को 487.70 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

थाना पटेलनगर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान चक्की टोला के पास से आरोपी गौतम साहनी, उम्र 34 वर्ष, देहरादून को 04 किलो 186 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। कोतवाली सहसपुर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान रेशमफार्म के पास खाली प्लाटिंग से एक आरोपी साहिल, उम्र 24 वर्ष, देहरादून को 07.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते