पिथौरागढ़ : लड़ाई- झगड़ा कर मचाया उत्पाद
शांति व्यवस्था भंग करने पर एक गिरफ्तार, पुलिस व एसएसबी की सयुक्त गश्त

पिथौरागढ़ जनपद में कानून व शांति व्यवस्था भंग करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार पुलिस की कार्रवाई जारी है,

जिसके तहत बीते दिवस जौलजीबी थाना क्षेत्रातंर्गत एक व्यक्ति द्वारा लड़ाई-झगड़ा कर उत्पात मचाने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी नीरज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुँचकर उत्पाद मचा रहे व्यक्ति आकाश लुहार निवासी डीलासोनी, बैतड़ी नेपाल को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह और अधिक उत्तेजित होने लगा और पुलिस अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने लगा, तो पुलिस टीम द्वारा व्यक्ति को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन व मिशन मर्यादा के तहत कुल 65 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इधर अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों पर जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं अलर्ट मोड पर कार्य कर रही है। पुलिस व एसएसबी टीमों द्वारा सीमा सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने हेतु लगातार सीमा क्षेत्रों में गश्त की जा रही है ।
इसी क्रम में कल थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल एवं एसएसबी द्वारा बलुवाकोट क्षेत्रांतर्गत सीमा क्षेत्रों में संयुक्त गश्त की गयी तथा सीमा पार से आने-जाने वालों की कड़ी जांच व सत्यापन की कार्रवाई की गयी। टीम ने आम नागरिकों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर 112 पर देने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







