पिथौरागढ़ : आगामी 27 को मतदान, उसी रोज मतगणना व शपथ ग्रहण
छात्रसंघ चुनाव अधिसूचना, प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार तेज

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के लक्ष्मण सिंह महर कैंपस में आगामी 27 सितंबर को मतदान और उसी रोज मतगणना और परिणामों की घोषणा के बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

यह जानकारी देते हुए लक्ष्मण सिंह महर परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. डीके उपाध्याय ने बताया कि आज शनिवार 20 सितंबर को निर्वाचन अधिसूचना प्रातः 10 बजे से, नामांकन पत्रों की बिक्री 22 सितंबर, सोमवार प्रातः 10 से 03 बजे, नामांकन 23 व 24 सितंबर 11 से 01 बजे तक, नाम वापसी दोपहर एक से चार बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच एवं
वैध प्रत्याशियों की घोषणा 24 सितंबर अपरान्ह् चार बजे बाद, आगामी शनिवार 27 सितंबर को मतदान 09.30 से 01.30 बजे तक और उसी रोज मतदान समाप्ति के बाद मतगणना। उपरांत इसके विजयी प्रत्याशियों की घोषणा के बाद शपथ ग्रहण कराई जायेगी। इधर छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित होते ही प्रत्याशी व समर्थक चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।








