पिथौरागढ़ : 1240 लोगों की स्वास्थ्य जांच सहित उचित उपचार
सेवा पखवाड़े पर बहुउद्देशीय शिविर, हजारों ने लिया लाभ

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में सेवा पखवाड़े के तहत पीएम श्री महाकाली इंटर कॉलेज परिसर में बीते दिवस बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल ने की, जबकि मुख्य अतिथि विधायक फकीर राम टम्टा और विशिष्ट अतिथि क्षेत्र प्रमुख विनोद प्रसाद रहे। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1240 लोगों की स्वास्थ्य जांच की और मरीजों को उपचार दिया।
अल्ट्रासाउंड जांच में 89 लोग लाभान्वित हुए। पशुपालन विभाग ने 447 पशुओं का इलाज किया। तहसील विभाग ने 29 प्रमाण पत्र बनाए। समाज कल्याण विभाग ने 32 दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए। बीजेपी नगर मंडल के रक्तदान शिविर में 61 लोगों ने रक्तदान पंजीकरण किया। होम्योपैथी व आयुर्वेदिक स्टॉल पर इतनी भीड़ रही कि दवाएं समाप्त हो गईं।
विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा कि इस तरह के शिविर प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि लोगों को घर द्वार पर सुविधाएं मिल सकें। नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल ने कहा कि वे मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे कि ऐसे शिविर नियमित अंतराल में लगते रहें।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मीना गंगोला, जेष्ठ उप प्रमुख रविन्द्र डसीला, कनिष्ठ उप प्रमुख कविता डोभाल, सहायक उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अर्चना कौशिक, एसडीएम यशवीर सिंह, जिला विकास अधिकारी प्रशान्त कौशिक, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, परियोजना निदेशक आशीष पुनेठा, बीडीओ नेहा कुमारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ पवन कार्की, सहायक विकास अधिकारी बसंत पाण्डे, रमेश बोरा, लिखित पंत, कृष्णा बोहरा, मनोज टम्टा, हयात बोरा, संजेश मेहता, भगवान डोभाल, भगवान बिष्ट, राकेश पाठक सहित कई लोग मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







