पिथौरागढ़ : नई कार्यकारिणी गठित, पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित
डीडीहाट में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की शाखा का गठन

पिथौरागढ़ के डीडीहाट में ऑल इंडिया सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की डीडीहाट शाखा का गठन अधिवेशन में चुनाव के माध्यम से किया गया। चुनाव अधिकारी गिरधर सिंह विष्ट और सह चुनाव अधिकारी ई. ललिता प्रसाद जोशी की देखरेख में सम्पन्न हुए चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर दुष्यन्त सिंह पांगती, उपाध्यक्ष नन्दन सिंह चुफाल उपाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष भागीरथी शाह, सचिव नित्यानन्द पाठक, कोषाध्यक्ष बलवन्त सिंह विष्ट, ऑडिटर त्रिवेणी प्रसाद पन्त, प्रचार सचिव कुंडल सिंह चुफाल, महिला प्रचार सचिव मंजू वर्मा, संगठन सचिव राजेन्द्री कन्याल चुने गए। निर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के जिलाध्यक्ष दयानन्द भट्ट ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में किशन सिंह भाटिया उपस्थित रहे।
अधिवेशन में आगामी वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह के लिए आयोजन समिति भी बनाई गई। इसमें विक्रम सिंह भाटिया को मुख्य संयोजक तथा प्रताप सिंह बोरा और लक्ष्मण सिंह डसीला को सह संयोजक मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में दान सिंह सड़ायत, गोविन्द लाल शाह, नन्दन सिंह कन्याल, नित्यानंद पाठक, दुर्गा खड़ायत, अनीता टोलिया, भागीरथी कन्याल, प्रेम सिंह बोरा, मनोहर सिंह, पुष्कर सिंह, भूपेन्द्र सिंह, पूरन लाल शाह सहित कई वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







