CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : पत्नी से लड़ाई- झगड़ा करने वाले पति को किया गिरफ्तार

नियमों के उल्लंघन पर 95 के खिलाफ कार्रवाई, गुमशुदा मोबाइल बरामदगी

सीमांत जनपद में शान्ति व्यवस्था भंग करने व यातायात नियमों को उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस की कार्रवाई जारी हैं

 

ad

जिसके तहत डीडीहाट के लोहार गांव निवासी योगेश कुमार द्वारा अपनी पत्नी के साथ लड़ाई-झगड़ा कर शान्ति भंग करने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर महिला के पति को समझाने के बाद भी नहीं मानने पर स्थिति को देखते हुए योगेश कुमार को धारा 126/135/170 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चैकिंग अभियान के दौरान कुल 95 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

इधर गुमशुदा मोबाइल बरामदगी अभियान के तहत थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर अपलोड मोबाइल गुमशुदगी रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए हिमांशु चन्द का मोबाइल बरामद कर सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। पुलिस ने आम जनता से मोबाइल गुमशुदा होने की स्थिति में तत्काल सीइआइआर पोर्टल पर सूचना अपलोड करने की अपील भी की है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते