पिथौरागढ़ : बेतरतीब खड़े वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
क्रेन से वाहनों को हटाकर पहुंचाया पुलिस लाइन

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुचारू बनाए रखने के उदेश्य से पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं यातायात पुलिस को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

इसी क्रम में आज पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र में यातायात निरीक्षक अयूब अली के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा जाखनी- बिण मार्ग पर बेतरतीब खड़े दो वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटाकर पुलिस लाइन में खड़ा किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों एवं नो पार्किंग जोन में अनधिकृत रूप से वाहन खड़ा करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई और संबंधित वाहन स्वामियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर वाहन न खड़ा करने संबंधी सख्त चेतावनी दी गई।
साथ ही यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालान भी किए गए। पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का आवश्यक रूप से पालन करने व नो पार्किंग जोन में वाहन न खड़ा करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







