CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : मारपीट के मामले के आरोपी को घर से किया गिरफ्तार

वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान जारी

मारपीट के मामले के आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया, आरोपी के खिलाफ प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन था।

 

ad

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। जिसके तहत थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुप्रीया नेगी व टीम द्वारा वारंटी आरोपी संजय कुमार उर्फ संजीव कुमार निवासी बीसाबजेड़ को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2) के तहत मारपीट का मामला न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बाद भी आरोपी के हाजिर नहीं होने पर जिस अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के उपरान्त आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर आरोप को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

 

इधर कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए वारंटी आरोपी सोबन सिंह उर्फ कल्ली, निवासी कनालीछीना को गौरीपुल जौलजीबी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 में एनडीपीएस एक्ट के तहत चरस तस्करी का मामला दर्ज था। न्यायालय में समन के बावजूद पेश न होने पर उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते