HealthPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : सैकड़ों मरीजों की जांच, आवश्यक जानकारियां प्रदान

सेवा पर्व पखवाड़ा और स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का आयोजन

पिथौरागढ़ के डीडीहाट में सेवा पर्व पखवाड़ा और स्वस्थ नारीदृसशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत राजकीय इंटर कॉलेज में एक वृहद स्वास्थ्य एवं बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया।

 

ad

शिविर का शुभारंभ डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफालए ब्लॉक प्रमुख गुड्डू धामी व महिमन कन्याल, नगर पंचायत अध्यक्ष गिरीश चुफाल, पूर्व नगराध्यक्ष कमला चुफाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र चुफाल, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह और उपजिलाधिकारी खुशबू पांडे ने संयुक्त रूप से किया।

 

शिविर में पेंशन, आवास, स्वरोजगार, कृषि, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पशुपालन, उद्यान, सामाजिक सुरक्षा, बीमा, मनरेगा, स्वनिधि सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों को उपकरण एवं सेवाएं प्रदान की गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाल रोग, दंत रोग, नेत्र रोग, हड्डी रोग, नाक-कान व गला, फिजिशियन और स्त्री रोग विशेषज्ञों के माध्यम से 807 मरीजों की जांच की।

 

इसके साथ ही 40 अल्ट्रासाउंड, 32 एएनसी, 105 खून की जांच, 55 एक्स-रे, 08 बलगम जांच और 20 रक्तदाता के रूप में रक्तदान हुआ, जबकि 61 लोगों ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया। शिविर में 32 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 13 आयुष्मान कार्ड और 04 निक्षय मित्र बनाए गए। विधायक बिशन सिंह चुफाल और अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने दिव्यांगजनों को निःशुल्क उपकरण वितरित किए।

 

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरवरी दामाराजू, जिला परियोजना अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान के अंतर्गत डॉ. ललित भट्ट के निर्देशन में चंद्रभागा और भदेलबाड़ा वार्ड में गैर-संचारी रोग एवं टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित किए गए, जिनका शुभारंभ पार्षद कमलेश चन्द्र और ललिता जोशी ने किया।

 

इसमें बीपी, शुगर, मुख, ग्रीवा और स्तन कैंसर की जांच, काउंसलिंग और औषधि वितरण किया गया। इसी क्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना कौशिक के नेतृत्व में 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ऐंचोली में जवानों और उनके परिवारजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें 37 लोगों की हीमोग्लोबिन और शुगर जांच, ब्लड प्रेशर जांच और कैंसर स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान लगभग 70 लाभार्थियों को परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते