CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता

एक नेपाली व्यक्ति से चरस खरीदकर ला रहा युवक हुआ गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस द्वारा तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को दो किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसओजी व कोतवाली अस्कोट पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग के दौरान चर्मागाड़ पुल के पास संदिग्ध लग रहे एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली तो उसके कब्जे से 02 किलो 780 ग्राम चरस बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज कुमार,  के रूप में हुई है।

 

आरोपी के खिलाफ धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चरस धारचूला से एक नेपाली व्यक्ति से खरीदकर लाया था। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। तस्करी नेटवर्क में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बसन्त पन्त, अपर उपनिरीक्षक दीपक सिंह खनका, एसओजी कांस्टेबल सोनू कार्की व अर्जुन सिंह, कांस्टेबल आनन्द राणा व दीपक जोशी शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते