एक नाबालिग किशोरी के घर से लापता होने से परिजन हुए परेशान
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा किशोरी को सकुशल किया बरामद

एक नाबालिग किशोरी के लापता होने से परेशान हुए परिजनों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसको लेकर परिवार सदस्यों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

अल्मोड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस कोतवाली चौखुटिया क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री जो बिना बताए घर से कहीं चला गयी है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए
आवश्यक तलाश व जानकारी जुटाते हुए सर्विलांस टीम की सहायता से संभावित स्थानों पर खोजबीन कर 24 घंटे के भीतर नाबालिग को मोहान क्षेत्र से सकुशल बरामद किया। इसके उपरांत आवश्यक काउंसिलिंग के उपरांत किशोरी को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया गया। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक राजेश कुमार, अपर उपनिरीक्षक फिरोज खान, कानि. विजय आगरी व महिला कानि. शबाना बानो शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







