ChampawatPoliceUttarakhand News

अलग-अलग घटनाओं में 05 लोगों की बचाई जान

रेस्क्यू टीम की सतर्कता और साहसिक प्रयासों से टला बड़ा हादसा

जल पुलिस एवं बचाव दल की तत्परता से पांच लोगों की जान बचा ली गई। चंपावत जनपद के टनकपुर में मां पूर्णागिरि धाम में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच शारदा घाट पर अलग-अलग डूबने की घटनाएं सामने आई।

 

ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस शारदा घाट एवं शारदा तालाब घाट पर स्नान के दौरान अलग-अलग हादसों में लखनऊ और बरेली से आए श्रद्धालु अचानक गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर तैनात जल पुलिस और रेस्क्यू टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 

बचाए गए लोगों में 07 वर्षीय अर्पित, लखनऊ, 23 वर्षीय काजल, लखनऊ, 08 वर्षीय राज सक्सेना, बरेली, 18 वर्षीय प्रिंस सक्सेना,बरेली तथा 25 वर्षीय आकाश कुमार, लखनऊ शामिल हैं। रेस्क्यू टीम की सतर्कता और साहसिक प्रयासों से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस और बचाव दल का आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की। पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि नदी में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतें और केवल निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते