AlmoraElectionUttarakhand News

डॉ. कपिल को अध्यक्ष और डॉ. अनुपम को सचिव की जिम्मेदारी

अल्मोड़ा जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव संपन्न

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव गुरुवार को एक होटल में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हो गया। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहम्मद शाहिद, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीता पुनेठा एवं डॉ. कुबेर सिंह अधिकारी उपस्थित रहे।

 

ad

चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन अधिकारी के रूप में नवीन चंद्र जोशी (निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक) मानसखंड विज्ञान केंद्र तथा सतीश कुमार (प्रशासनिक अधिकारी) ने मौजूद थे। चुनाव के उपरांत निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पर पर डॉ. कपिल शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार, सचिव. डॉ. अनुपम त्यागी, उप सचिव. डॉ. शोभा सनवाल, आय-व्यय निरीक्षक डॉ. सुधीर सोनी व मीडिया प्रभारी डॉ. मंजू पाल निर्वाचित हुए।

 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी चिकित्सा अधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाएगी। साथ ही चिकित्सकों के हितों की रक्षा करते हुए जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन में भी अहम योगदान देगी।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते