PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : गैस को लेकर आमजन से अपील, घबराने की नहीं है आवश्यकता

गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन सख्त, कालाबाजारी पर कड़ी नजर

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में गैस आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। आम जनता को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए रोजाना गैस सिलेंडर पहुंचाए जा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को 09 वाहनों के माध्यम से करीब 1,850 गैस सिलेंडर जनपद में पहुंचे।

 

ad

गुरुवार को भी 12 गाड़ियों से लगभग 2,500 सिलेंडर उपलब्ध कराए गए, जबकि शुक्रवार को 14 वाहनों के माध्यम से लगभग 2,900 सिलेंडर पहुंचाए जाने की व्यवस्था संभावना जताई गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। सभी उपभोक्ताओं को क्रमबद्ध तरीके से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। आम जनता से अपील की गई है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है और अनावश्यक रूप से लंबी कतारों में लगने से बचें।

 

बता दें कि जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने नगर क्षेत्र को 08 सेक्टरों में विभाजित कर प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट की तैनाती की है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इसके साथ ही कालाबाजारी और जमाखोरी पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जनपद के हर नागरिक तक गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही लोगों से धैर्य और संयम बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते