CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : नशे में वाहन चलाने व शांति भंग करने पर दो गिरफ्तार

पुलिस का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सघन चेकिंग अभियान जारी है। पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया,

 

जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 142 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के तहत कोतवाली अस्कोट क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान चालक अर्जुन सिंह गनघरिया को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया गया।

 

थाना थल क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाने वाले दिनेश चंद्र को पुलिस टीम ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके उग्र व्यवहार को देखते हुए अपर उपनिरीक्षक भुवन पांडेय ने उसे बीएनएसएस की धारा 170 के तहत हिरासत में ले लिया। इसके अलावा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 142 लोगों के खिलाफ चालानी एवं वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते