पिथौरागढ़ : पीएमएस ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी
संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अपर निदेशक एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. डीपी सिंह ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को मरीजों के उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने तथा मरीजों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा आपातकालीन कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, दवाओं के स्टॉक और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को दूर करने और अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







