PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ :पर्यटन गाइड प्रशिक्षण का हुआ समापन

प्रतिभागियों को दी पर्यटकों से व्यवहार, पर्यटन स्थलों की जानकारी

एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 10 दिवसीय यात्रा एवं पर्यटन गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। समापन अवसर पर पर्यटन विभाग के उप निदेशक अतुल भंडारी और एसबीआई आरसेटी के निदेशक हिमांशु जोशी बतौर अतिथि मौजूद रहे।

 

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पर्यटकों से व्यवहार, पर्यटन स्थलों की जानकारी, गाइड के कार्य एवं दायित्व तथा पर्यटन क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई। फील्ड विजिट के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

 

प्रशिक्षण में प्रदर्शन के आधार पर कविंद्र सिंह ने प्रथम, पुष्कर सिंह दानू ने द्वितीय और खुशबू धामी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कोर्स समन्वयक पवन पांडेय, कार्यालय सहायक नीरज द्विवेदी सहित प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते