PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : बेरीनाग और ओगला ने मैच जीत किया अगले चक्र में प्रवेश

डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन चल वैजयंती वॉलीबॉल प्रतियोगिता

डीडीहाट मुख्यालय के रामलीला मैदान में चल रही डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन चल वैजयंती वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बेरीनाग और ओगला ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। पहले मुकाबले में बेरीनाग ने डीवीए-बी को 25-18, 25-19 से हराया।

 

दूसरे मुकाबले में ओगला-बी ने डीवीए-बी को 25-13, 25-19 से शिकस्त दी।प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका विक्रम बिष्ट, भुवेंद्र भंडारी और बलवंत रावल ने निभाई। आंखों देखा हाल सौरभ शाह और हर्षित मेहरा ने सुनाया। इस दौरान लवि कफलिया, मनोज शाह, नकुल शाह, मनोज भंडारी, किशोर शाह सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते