पिथौरागढ़ : सीएम धामी से मुलाकात कर ब्लाक प्रमुख ने रखीं प्रमुख मांगें
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग पर हुई अहम चर्चा

डीडीहाट क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर ब्लाक प्रमुख नरेंद्र धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके निजी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं एवं आवश्यकताओं के समाधान की मांग रखी।
ब्लाक प्रमुख ने मुख्यमंत्री के समक्ष थल-गौचर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि थल-गौचर क्षेत्र तीन विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े दूरदराज के गांवों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन संसाधनों, विशेषज्ञ चिकित्सकों और पर्याप्त स्टाफ की कमी के कारण गंभीर मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है।
पहाड़ी भौगोलिक परिस्थितियों और आवागमन की कठिनाइयों के चलते मरीजों को समय पर उपचार मिलने में परेशानी होती है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, पर्याप्त चिकित्सकीय स्टाफ और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की भी मांग की। साथ ही उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट में 108 एंबुलेंस, सार्वजनिक शौचालय और दंत चिकित्सक की व्यवस्था किए जाने की मांग भी मांग की, जिसपर सीएम धामी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







