PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन ने जताया शोक

शोकसभा में पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

सीमांत जनपद के नाचनी क्षेत्र के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार जीवन सिंह दानू का बीती रात हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ पत्रकार के आकस्मिक निधन पर पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

यहां जनपद मुख्यालय में एसोसिएशन द्वारा आयोजित शोकसभा में पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। पत्रकारों ने कहा कि जीवन सिंह दानू का निधन पत्रकारिता के क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। इस दौरान शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस दुख की घड़ी को सहने व धैर्य प्रदान करने की कामना की गई।

 

शोक व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार ओपी अवस्थी, प्रेम पुनेठा, विजय वर्धन उप्रेती, रमेश गड़कोटी, भक्त दर्शन पांडे, राकेश पंत, कुंडल चौहान, दीपक कापड़ी, बृजेश तिवारी, यशवंत महर, अशोक पाठक, दिनेश अवस्थी, राजेश पंगरिया, विपिन गुप्ता, हिमांशु जोशी, मोहित जोशी सहित अन्य पत्रकार शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते