पिथौरागढ़ : महोत्सव में ‘रानी बोराणी’ ने मोहा मन, प्रतियोगिताओं में भी दिखा प्रतिभागियों का हुनर
मोस्टामानू मेला-महोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी

मोस्टामानू मेला-महोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी के तीसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक प्रतियोगिताओं का रंग जम गया। विद्यालयी छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों के साथ सांस्कृतिक दलों और विभिन्न कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
पर्वतीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कला समिति की नाटिका रानी रोवणी और कला संगीत विकास समिति नैनी- सैनी की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। एलडब्ल्यूएस जीआई भारकोट, न्यूबीयर शिवा पब्लिक स्कूल, हाईस्कूल बजेटी, जूनियर हाईस्कूल मंडप, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल और राइंका दिगतोली समेत
विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। मूंछ लगाओ प्रतियोगिता में शैलेश शर्मा विजेता रहे, जबकि बिंदी लगाओ प्रतियोगिता में मनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। व्यंजन प्रतियोगिता में हीरा खड़ायत प्रथम, बबीता भट्ट द्वितीय और शशिकला जोशी तृतीय रहीं।
आज के मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी राम सिंह, डा. हेम चंद्र पांडे, फकीर सिंह ज्याला के साथ चारू चंद्र जोशी, डीपी जोशी, कृपाल वल्दिया, विनोद भट्ट मौजूद रहे। महोत्सव को सफल बनाने में मेला संयोजक वीरेंद्र सिंह बोहरा, अध्यक्ष भगवान बिष्ट, नीलांबर गुरुरानी, गणेश काण्डपाल, गोविंद सिंह बिष्ट, अर्जुन सिंह बिष्ट, चंद्र सिंह बिष्ट, रमेश खत्री, हेमराज बिष्ट, चंचल सिंह रावत, पंकज सिंह बिष्ट, सुभाष जोशी, जगदीश जोशी, दिलीप वल्दिया, गिरीश जोशी, बलवंत सिंह, गौरव पांडे सहित मेला समिति के सदस्यों का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन दिवस सिंह बल्दिया और इंजीनियर ललित शौर्य ने किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







