PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

रात्रिकालीन यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित, पहाड़ी से बरस रहे बोल्डर-मलबे का खतरा

राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर घाट बेण्ड/मुन्ना बेण्ड के एचपी बेण्ड क्षेत्र में पहाड़ी से लगातार पत्थर, बोल्डर और मलबा गिरने के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जनसुरक्षा के मद्देनजर किमी 168.600 से किमी 168.800 के बीच प्रतिदिन शाम 06 बजे से सुबह 06 बजे तक रात्रिकालीन यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

 

बताया गया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होकर मार्ग की स्थिति सामान्य होने तक जारी रहेगी। उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा ने बताया कि उक्त क्षेत्र में पहाड़ी बेहद संवेदनशील और कमजोर है। दिन के साथ रात में भी लगातार पत्थर, बोल्डर और मलबा गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे वाहन चालकों और आमजन की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है।

 

संबंधित कार्यदायी संस्था की मशीनों से मलबा हटाकर यातायात सुचारु और सुरक्षित रखने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए रात्रि में यातायात रोकना आवश्यक पाया गया है। एसडीएम ने प्रभारी यातायात को यातायात प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए हैं।

 

उपजिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनसुरक्षा के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के किमी 168.600 से 168.800 के मध्य यातायात को प्रतिदिन शाम 06:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है तथा स्थिति सामान्य होने तक प्रभावी रहेगा।उन्होंने वाहन चालकों और आमजन से प्रतिबंधित अवधि में उक्त मार्ग पर आवागमन न करने तथा प्रशासन और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते