PithoragarhProtestUttarakhand News

पिथौरागढ़ : क्रमिक अनशन खत्म, आमरण अनशन पर शुरू

रामगंगा घाटी विकास संघर्ष समिति का 15 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन

रामगंगा घाटी की 15 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहा क्रमिक अनशन समाप्त हो गया है। मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने से आंदोलन अब अनिश्चितकालीन आमरण अनशन में तब्दील हो गया है।

 

शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, प्रशासनिक इकाई, लघु जलविद्युत परियोजना समेत विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन में स्थानीय लोगों का लगातार समर्थन मिल रहा है। आमरण अनशन के पहले दिन रामगंगा घाटी विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष कमल दीप सिंह अनशन पर बैठे। पूर्व सैनिक मेहर सिंह कठायत ने उन्हें माल्यार्पण कर अनशन शुरू करवाया।

 

इस दौरान कमल दीप सिंह ने विश्वकर्मा जयंती के साथ समाजसेवी ईवी रामासामी पेरियार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रामगंगा घाटी की मांगों पर ध्यान देकर उनका शीघ्र निराकरण करने का आग्रह किया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

 

आमरण अनशन के समर्थन में राम सिंह राठौर, श्याम सिंह कार्की, कैप्टन श्याम सिंह कार्की, मेहर सिंह कठायत, त्रिलोक सिंह बोरा, संजय भट्ट, मुकेश बोरा, सुमित पाल, हिमांशु कुमार, गोविंद भट्ट, सचिन नेगी, मन्नू भंडारी, विक्रम कठायत, मनीष पाल, दिनेश कार्की, दिवाकर सोनार, करन ओझा, जितेश खनका, योगेश कुमार, प्रांजल पाल, प्रयाग दत्त भट्ट, सूरज गोरखा, पप्पू मारकून, बबलू कार्की, प्रेम सिंह, दानी चंद रजवार, दीपक मंगला, कमला देवी, अशोक कुमार, प्रदीप बम, हंस पाल, पुष्कर कोरंगा और किशन मंगला समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते