PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : बहुउद्देशीय शिविर में 327 लोग हुए लाभान्वित

51 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने सुनीं आमजन की समस्याएं

संकल्प सेवा अभियान के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ की भावना के अनुरूप रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं के माध्यम से 327 लोगों को लाभान्वित किया गया, जबकि प्राप्त 65 शिकायतों में से 51 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

 

शेष 14 शिकायतों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजा गया। शिविर में कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने आमजन की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की शिकायत प्राप्त होने के बाद उसके समाधान की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए,

 

ताकि लोगों को अपनी समस्या के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए पात्र लोगों तक सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाने को कहा। उन्होंने कहा कि संकल्प सेवा अभियान के तहत लोगों को उनके निकट सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाना है, इसलिए अधिकारी पूरी तत्परता से कार्य करें।

 

शिविर में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया। साथ ही ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में आयोजित होने वाले सभी बहुउद्देशीय शिविर संकल्प सेवा अभियान की भावना के अनुरूप आयोजित किए जाएं।

 

उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं के समाधान के साथ पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवलाल, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते