पिथौरागढ़ : वर्षों से आधा- अधूरे पड़े मार्ग का कार्य पूरा करने की उठी मांग
मार्ग का कार्य पूर्ण होने से हजारों की आबादी को मिलेगा लाभ

सीमांत जनपद के भारत- नेपाल सीमा क्षेत्र में सल्ला-पंचेश्वर मोटर मार्ग के निर्माण में हो रही देरी को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी व्याप्त है। घोषणा और स्वीकृति के वर्षों बाद भी करीब आठ किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण अभी भी पूरा नहीं हो सका। क्षेत्र के समाजसेवी राकेश घटाल ने सरकार और संबंधित विभाग से लंबित प्रक्रियाओं को पूर्ण कर शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है।
समाजसेवी राकेश घटाल ने बताया कि मोटर मार्ग के लिए प्रारंभिक प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति 2014 में दी गई थी। इसके बाद दिसंबर 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में सल्ला.पंचेश्वर मोटर मार्ग के नवनिर्माण की घोषणा की गई और वर्ष 2019 में सड़क के सर्वे और वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी शुरू हुईए लेकिन मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया।
समाजसेवी ने बताया कि सड़क बनने से क्षेत्र की करीब 10 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलने के साथ ही पंचेश्वर मंदिरए शिव धाम और सावन की धार्मिक यात्राओं में आने.जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। समाजसेवी घटाल ने कहा कि वर्षों पहले घोषणा और स्वीकृति के बावजूद सड़क निर्माण धरातल पर नहीं उतर पाया है। उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से सभी लंबित प्रक्रियाएं पूरी कर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







