PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : साहसिक अभियान के साथ शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और युवा सशक्तीकरण का दिया संदेश

वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम की भावना के अनुरूप अभियान

भारतीय सेना की खड़गा कोर की पर्वतारोहण टीम ने सात नवंबर को आदि कैलाश ट्रेकिंग अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया। यह अभियान केवल पर्वतीय चुनौतियों और दुर्गम रास्तों को पार करने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से सेना ने सीमांत क्षेत्रों के लोगों से संवाद कर राष्ट्रीय एकता, युवा सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

 

भारत सरकार के वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम की भावना के अनुरूप अभियान के दौरान सेना के दल ने गुंजी स्थित आर्मी गुडविल स्कूल में विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षा के महत्व, युवाओं की भूमिका, राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया गया।

 

दल ने धारचूला में पूर्व सैनिकों से भी भेंट की और उनके अनुभव साझा किए। इससे सेना और पूर्व सैनिकों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत करने का प्रयास किया गया। साथ ही स्थानीय लोगों को जिम्मेदार पर्यटन अपनाने और हिमालय के संवेदनशील पर्यावरण को संरक्षित रखने के प्रति जागरूक किया गया।

 

अभियान के माध्यम से सेना ने सीमावर्ती गांवों को राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता और सामर्थ्य का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए उनके विकास में स्थानीय समुदायों की भागीदारी पर जोर दिया। सेना की इस पहल ने साहसिक गतिविधियों के साथ सामाजिक सरोकारों को जोड़ते हुए सीमांत क्षेत्रों के युवाओं को प्रेरित करने और स्थानीय लोगों से जुड़ाव मजबूत करने का संदेश दिया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते