पिथौरागढ़ : महिला मोर्चा के सम्मेलन में 180 मातृशक्तियों को किया सम्मानित
राज्य आंदोलनकारी महिलाओं का भी हुआ अभिनंदन

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला पिथौरागढ़ की ओर से जिलाध्यक्ष लक्ष्मी मेहता की अध्यक्षता में भव्य महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 180 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में मातृशक्ति के संघर्ष और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण से प्रदेश का गौरव बढ़ा रही हैं। ऐसी महिलाओं का सम्मान करना समाज के लिए गर्व का विषय है। सम्मेलन को नारी शक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता के संकल्प को समर्पित किया गया।
वहीं, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला आंदोलनकारियों को भी सम्मानित कर उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राज्यमंत्री गणेश भंडारी मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी प्रेमा बम, महापौर कल्पना देवलाल, पूर्व विधायक चंद्रा प्रकाश पंत, प्रदेश मंत्री दीपिका बोरा, महिला मोर्चा महामंत्री गीता और कोषाध्यक्ष चंद्रकला सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







