PithoragarhProtestUttarakhand News

पिथौरागढ़ : दो सूत्रीय मांगों को लेकर पीआरडी जवानों ने जताया आक्रोश

शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग, उग्र आंदोलन की चेतावनी

पिथौरागढ़ के टकाना रामलीला मैदान में आज 365 दिन रोजगार और होमगार्ड जवानों की तर्ज पर मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता (डीए) देने की मांग को लेकर पीआरडी जवानों ने प्रांतीय रक्षक दल संगठन के आह्वान पर संगठन की जिलाध्यक्ष दीपा सामंत के नेतृत्व में पीआरडी जवानों ने धरना-प्रदर्शन किया। जवानों ने मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी दी।

 

संगठन जिलाध्यक्ष दीपा सामंत ने कहा कि पीआरडी जवान लंबे समय से अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर शासन-प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। इन मांगों को लेकर जवान एकता विहार में 110 दिनों तक धरने पर भी बैठे थे। उस दौरान विभागीय मंत्री ने आश्वासन दिया था कि दो से तीन कैबिनेट बैठकों के भीतर मांगों से संबंधित प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा, लेकिन सात-आठ कैबिनेट बैठकें होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

 

संगठन का कहना है कि लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद मांगों की अनदेखी किए जाने से जवानों में नाराजगी है। इसी के विरोध में प्रदेश के सभी 13 जिलों में 17 और 18 नवंबर को दो दिवसीय कार्यबहिष्कार का निर्णय लिया गया है। इसके तहत पीआरडी जवान अपने-अपने कार्यस्थलों पर कार्यबहिष्कार कर रहे हैं। वहीं, 18 नवंबर को देहरादून में महारैली निकालकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया जाएगा।

 

जवानों ने स्पष्ट किया कि उनकी प्रमुख मांगों में सालभर रोजगार की गारंटी और होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता दिया जाना शामिल है। उन्होंने शासन से मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर पीआरडी जवानों को राहत देने की मांग की। रामलीला मैदान में धरना देने वालों में पीआरडी के दिनेश भट्ट, पंकज गोस्वामी,  नकुल बिष्ट, दीपक भट्ट, धीरज सिंहं, रघुवर सिंहं, रवींद्र बिष्ट, धीरेंद्र जोशी, प्रवीण जोशी, ललित प्रसाद कापड़ी, मुरलीधर चौंसाली, विनोद कुमार, नरेश कुमार, शंकर खड़ायत, मदन मोहन, महेश भट्ट, जनार्दन भट्ट, मोहन चंद्र जोशी, ललित सिंह सहित दर्जनों जवान मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते