पिथौरागढ : युवा व्यापारी के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर
व्यापारियों सहित विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठन के लोगों ने निधन पर जताया दुख

बेरीनाग व्यापार संघ के पूर्व महासचिव एवं युवा व्यापारी नेता हरीश बाफिला (42) का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से बेरीनाग क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। व्यापारियों सहित विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया।
उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, जिला उपाध्यक्ष दीपक बोरा, ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमित पाठक, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दल बहादुर सिंह बाफिला, एलएम टम्टा, प्रदीप महरा, जीवन धानिक, विनोद मेहरा, हिमांशु मियांन, सुमित पंत, योगेश डिनिया, राजू बाफिला और हेमू बाफिला सहित सैकड़ों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।
दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्य, विधायक फकीर राम, ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला, नगरपालिका अध्यक्ष हेमा पंत, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू, बलवंत धानिक, अर्जुन रावत और हेम पंत सहित अन्य लोगों ने भी हरीश बाफिला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







