900 मीटर गहरी खाई में गिरा ऑटो, चार यात्रियों की मौत
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ऑटो का ब्रेक फेल होना बताया

भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बजांग जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक सहित दो लोग सुरक्षित बच गए। यात्रियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर करीब 900 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जानकारी के अनुसार, सुपप्र 01001 ह 7998 नंबर का ऑटो बजांग के टुमेका गांव से बुंगल नगरपालिका-11 स्थित हिडनेगाडा बाजार जा रहा था।
इसी दौरान बुंगल नगरपालिका-10 के टुमेडा नामक स्थान पर ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया। जिला प्रहरी कार्यालय बजांग के अनुसार, हादसे में बुंगल नगरपालिका-10 निवासी 40 वर्षीय राजमती महरा, 16 वर्षीय तारा महरा, छह वर्षीय डल्ली महरा और पांच वर्षीय रियास महरा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ऑटो चालक और 13 वर्षीय यात्री विक्रम महरा की जान बच गई। प्रहरी कार्यालय के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ऑटो का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







