BageshwarCrimeUttarakhand News

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दृष्टिगत तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही

10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, अनुमानित कीमत लगभग 03 लाख

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है, जिसके तहत पुलिस टीम ने एक आरोपी को लगभग 03 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

 

ad

बागेश्वर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके के आदेशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक कपकोट मनीष शर्मा के पर्यवेक्षण में बीते दिवस एसओजी टीम द्वारा थाना झिरौली क्षेत्र में चेकिंग अभियान के तहत लीसा डिपो काफलीगैर के पास अंकित उपाध्याय, निवासी नंदी गांव, बागेश्वर, उम्र 25 वर्ष को 10 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

आरोपी के विरूद्ध धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी सलाउद्दीन खान, हेड कांस्टेबल राज भानु, कांस्टेबल संतोष सिंह, रमेश सिंह, भुवन बोरा व कांस्टेबल चालक राजेन्द्र कुमार शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते