HaridwarPoliceUttarakhand News

ट्यूशन जाते लापता हुए बच्चे, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बच्चों को कुछ ही घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद

घर से ट्यूशन को निकले दो मासूम बच्चे लापता हो गए, काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस में सूचना दी। सूचना पर त्वरि कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने लापता दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

 

ad

बीते दिवस सुधीर कुमार ने कोतवाली गंगनहर में सूचना दी गई की उनका पुत्र एवं पुत्री जिसका नाम केशव पुत्र सुधीर, उम्र 13 वर्ष पहनावा हरे रंग की शर्ट काले रंग का नेकर पैरों में चप्पल पहने हैं एवं कुव मिस्टी पुत्री सुधीर उम्र 07 वर्ष पहनावा पीले रंग की शर्ट नीले रंग का निकर पहना था, जो 03.00 बजे ट्यूशन जाने के लिए घर से निकले और वापस घर नहीं लौटे।

 

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक गंगनहर द्वारा तत्काल वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय शाह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिक बच्चों को मंगलौर पुराना नहर पुल पटरी से सकुशल बरामद कर लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर पता चला कि बच्चे कावड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे।

 

बच्चों को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया, पुलिस की त्वरित कार्रवाई को लेकर परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी, वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय शाह, महिला उपनिरीक्षक करुणा रौंकली, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र नेगी, कांस्टेबल नितिन कुमार व प्रभाकर थपलियाल शामिल थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते