RudraprayagSocialUttarakhand News

सफाई अभियान : आठ टन कूड़े का किया निस्तारण

एक्सप्लोरर ग्रुप के युवाओं ने लोगों को किया जागरूक

प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद एक्सप्लोरर ग्रुप के युवाओं ने यहां व्यापक सफाई अभियान चलाया। सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही ग्रुप के सदस्यों ने नगर पंचायत कर्मियों के सहयोग से धाम परिसर क्षेत्र से लगभग आठ टन कूड़े का निस्तारण किया।

 

ad

सफाई अभियान में एक्सप्लोरर ग्रुप के पंकज कांडपाल, बलविंदर सिंह, सत्यम भट्ट, गौरव चौबे, अंकित मिश्रा, आनंद गौतम और रोहित पाल शामिल रहे। युवाओं ने बताया कि केदारनाथ धाम एक पवित्र तीर्थ स्थल है। यहां स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक श्रद्धालु और नागरिक का दायित्व है।

 

उन्होंने कहा कि कचरे से क्षेत्र की इकोलॉजी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है इसलिए सभी को सफाई व्यवस्था में सहयोग करना चाहिए। अभियान के दौरान नगर पंचायत केदारनाथ के कार्यकारी अधिकारी नीरज कुकरेती, सुपरवाइजर हिमांशु नेगी सहित अन्य लोग शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते