सघन चेकिंग के दौरान युवक से अवैध चरस बरामद
आरोपी को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी से अवैध चरस बरामद हुई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

बागेश्वर पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी बागेश्वर अजय लाल साह के पर्यवेक्षण में चले अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस द्वारा बीते दिवस आरोपी जोध सिंह पाण्डा, निवासी ग्राम लाहुर थाना कपकोट जनपद बागेश्वर, उम्र 40 वर्ष को 258 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में एसएचओ कैलाश सिंह नेगी, एडीएसआइ प्रदीप सिंह गर्ब्याल, हेड कांस्टेबल सुरेश चन्द्र व जय कुमार, कानि. नरेन्द्र गोस्वामी व भुवन प्रसाद शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







