AlmoraCrimeUttarakhand News

संदिग्धों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

सत्यापन अभियान जारी, बगैर सत्यापन किराएदार रखने पर भवन स्वामियों का चालान

जिलेभर में संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देशों के क्रम में आज पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ 20- 20 हजार रूपए की चालानी कार्रवाई की।

 

ad

अल्मोड़ा एसएसपी देवेन्द्र पींचा के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के निर्देशन और सीओ गोपाल दत्त जोशी व सीओ विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जिलेभर में पुलिस द्वारा सघन सत्यापन अभियान चलाते हुए लगभग 250 लोगों का सत्यापन चेक किया गया। अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर मदन मोहन जोशी व टीम द्वारा नगर क्षेत्र में सघन सत्यापन चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले 02 मकान मालिकों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस अधिनियम में 10-10 हजार रुपये कोर्ट के चालान किये गये व बिना सत्यापन फड़, फेरी व मजदूरी करने वाले 02 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम 81 के तहत कार्यवाही की गयी। चौखुटिया प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में कुल 04 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

 

प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में बिना सत्यापन कुल 02 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी। थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में बिना सत्यापन कुल 06 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी। थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सत्यापन चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सत्यापन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने सभी मकान मालिकों व ठेकेदारो से किसी भी बाहरी व्यक्ति को पुलिस वैरिफिकेशन के पश्चात ही अपने मकान में किरायेदार रखने की अपील करते हुए कहा कि यदि भविष्य में कोई व्यक्ति बिना पुलिस वैरिफिकेशन के किराये पर रहता हुआ पाया जाएगा तो सम्बन्धित मकान मालिक के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते